Category Archives:  LifeStyle

पीरियड्स के दौरान इन पदार्थों को खाने से बढ़ सकता है दर्द | जानिए

Nov 22 2018

Posted By:  Sandeep

इस दुनिया में महिलाओ का जीवन सबसे कठिन होता है | ईश्वर उनकी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है | भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाये अक्सर अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दे पाती है | इस कारण पीरियड्स के दौरान उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ता है | आज हम महिलाओ को बताएंगे की उन्हें पीरियड्स के दौरान ऐसी कोनसी चीजे है जिनसे दूर रहना चाहिए, ताकि उन्हें अधिक दर्द का सामना ना करना पड़े 


महिलाओ में पीरियड्स एक ऐसी समयस्या है जिसमे होने वाले दर्द सामना उन्हें हर महीने करना पड़ता है | कई बार यह दर्द इतना अधिक होता है जिसे महिलाओ को सहन कर पाना काफी मुश्किल होता है | लेकिन जब कोई महिला अपने खाने-पीने की चीजों पर सही ध्यान नहीं दे पाती है, तो यह दर्द और भी बढ़ जाता है | 

महिलाये शारीरिक श्रम करती हो चाहे मानसिक श्रम | उन्हें सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए की, जिन वस्तुओ में सैचुरेटेड फैट ( संतृप्त वसा ) होती है | उनसे उन्हें परहेज रखना चाहिए | इसके अतिरिक्त पिरियड्स के दौरान केक, कूकीज, कैंडीज और शुगर वाली चीजों को अवॉइड कर देना चाहिए। क्योंकि मीठी चीजों में ग्लूकोस पाया जाता है | इस कारण उनके शरीर में काफी क्रेम्प आते है | यदि फिर भी आप मीठा खाना चाहती है तो फ्रूट्स खा सकती है |


यदि आप पीरियड्स के दौरान नॉनवेज खाती है तो उससे सावधान हो जाइये | क्योंकि मीट का सेवन आपके लिए पेट दर्द और सूजन और भी बढ़ा सकता है | यदि आप नॉनवेज खाना ही चाहते है तो अंडे खा सकती है | क्योंकि अंडे खाने से आपको संतुष्टि भी मिलेगी और कैल्सियम की भी पूर्ति होगी | जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा |


यदि बहुत ज्यादा कॉफी पीती है तो सावधान हो जाइये | क्योंकि कॉफी और चाय आपके शरीर के तापमान में वृद्धि कर देती है | जिससे ब्लडिंग अधिक होने की सम्भावना होती है | आप कुछ ही दिनों में देखेंगी की आपको अब पिरियड्स के दौरान काफी कम दर्द होता है | यदि फिर यह उपाय बेअसर हो जाते है तो योग को आपको अपने जीवन में अपनाना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर